Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

संगीतकार आनंदजी को 'लता मंगेशकर पुरस्कार'

lata mangeshkar award to composer anand ji


31 अगस्त 2012

मुम्बई।  महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मशहूर संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी के आनंदजी शाह को लता मंगेशकर पुरस्कार के लिए चुना गया। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आनंदजी (79 वर्ष) को चार दशकों से अधिक समय तक फिल्म उद्योग एवं संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया।


भारत रत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन पर आनंदजी को वर्ष 1992 में स्थापित इस पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।


आनंदजी का जन्म गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित कुंडरोली गांव में हुआ था। वह अपने बड़े भाई कल्याणजी के साथ बहुत ही कम उम्र में मुम्बई में आ गए और गिरगाम स्थित अपने पिताजी के जनरल स्टोर में काम करने लगे। दोनों भाइयों ने संगीत की शिक्षा ली और शुरू में हेमंत कुमार जैसे संगीतकार के साथ काम करने लगे।


कल्याणजी-आनंदजी की जोड़ी ने 250 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया जिसमें 'सरस्वतीचंद्र', 'सफर', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'डॉन', 'कुर्बानी', 'छलिया', 'जब जब फूल खिले', 'जंजीर', 'हिमालय की गोद में', 'पूरब और पश्चिम' एवं 'सच्चा झूठा' शामिल हैं।


कल्याणजी का 72 वर्ष की आयु में 2000 में निधन हो गया था। इसके बाद भी आनंदजी की संगीत की दुनिया में सक्रियता बनी हुई है।


लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित अन्य लोगों में सुमन कल्याणपुर, खय्याम एवं अभिनेत्री सुलोचना चव्हाण हैं।


 

More from: samanya
32553

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020